लूडो खेलने से मना करने पर पड़ोसी ने अधेड़ को मारा चाकू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- जहांगीराबाद के बरखेड़ी इलाके में एक अधेड़ शख्स को पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लूडो खेलने से मना कर दिया था। पड़ोसी ने उसे लूडो खेलने बुलाया था, लेकिन अधेड़ ने ज्यादा जाने का हवाला देते हुए मना कर दिया। यह बात पड़ोसी को इतनी नागवार गुजरी कि उसे गाली-गलौज करते हुए अधेड़ पर छुरी से हमला कर दिया। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय रामकैलाश बैरागी बरखेड़ी में रहता है और निजी काम करता है। उसके पड़ोस में विक्रम भटनागर नाम का युवक रहता है। दोनों के बीच कई सालों से दोस्ती है। करीब साढ़े दस बजे विक्रम ने राम कैलाश को आवाज देकर बुलाया तथा लूडो का खेल खेलने को कहा। राम कैलाश ने कहा कि बहुत हो चुकी है, इसलिए वह सोने जा रहा है। यह बात सुनते ही विक्रम भड़क गया तथा उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। राम कैलाश ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने जेब से छुरी निकाली तथा राम कैलाश के गले पर वार कर दिया। इसके बाद वह धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। रामकैलाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!