-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने भी साझा की तस्वीर
अनोखा तीर, भोपाल। इन दिनों सोशल मीडिया पर 1980 फोटो ट्रेंड लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रेंड के तहत लोग अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक की शैली में प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने भी 1980 ट्रेंड पर आधारित अपनी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगी और यूजर्स ने इसे पसंद करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। वायरल हो रही तस्वीर में मंत्री लोधी 80 के दशक के विंटेज और क्लासिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस ट्रेंड में उनकी भागीदारी ने दर्शाया है कि जनहित के दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ वे समसामयिक रचनात्मक गतिविधियों से भी जुड़ाव रखते हैं।





