पगड़ी रस्म के साथ ही तेरहवीं की नई परंपरा से प्रबुद्धजन चिंतित,सिंधी पंचायत लगाएगी रोक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 संत हिरदाराम नगर- सिंधी समाज में पिछले कुछ समय से पगड़ी रस्म के दिन ही तेरहवी करने की नई परंपरा शुरू हो गई है। पूज्य सिंधी पंचायत ने इस पर चिंता प्रकट की है। पंचायत ने इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। पंचायत की साधारण सभा में मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराई पर रोक लगाने का अभियान जारी रखने का निर्णय भी लिया गया।

पंचायत का दीपावली मिलन समारोह एवं साधारण सभा नवयुवक सभा भवन में हुई। बैठक में अध्यक्ष साबू रीझवानी ने सदस्यों से आग्रह किया कितेरहवीं को तय समय पर ही करें। इसमें स्वजनों व रिश्तेदारों के लिए ही भोजन की व्यवस्था की जाए। पंचायत पदाधिकारी पहले से ही मृत्यु भोज में शामिल नहीं होते। बैठक मंे सामाजिक बुराइयां दूर करने का अभियान जारी रखने पर जोर दिया गया। महासचिव माधु चांदवानी ने बैठक में कहा किपिछले कुछ समय ये विवाह रिसेप्शन के दौरान वर-वधु समय पर स्टेज पर नहीं पहुंच रहे हैं इससे आमंत्रित अतिथि असहज महसूस करते हैं। पंचायत अब विवाह से पहले संबधित परिवार को सभी कार्यक्रम समय पर शुरू करने का आग्रह करेंगी। बैठक में सुशील वासवानी एवं त्रिलोक दीपानी ने अनेक उपयोगी सुझाव दिए।

समाज का गौरव बढ़ाने पर सम्मान

पंचायत ने समाज का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया। डा. सत्येंद्र आसवानी, डा. तराना आसवानी, सृष्टि भोजवानी, कमलेश चांदवानी एवं डा. निखिल चोटरानी आदि का सम्मान किया गया। बैठक मंे तय किया गया किपंचायत के चार हजार सदस्यों की फोटो युक्त डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जाएगा। चैतीचांद पर इसका विमोचन होगा। डायरेक्ट्री में सदस्यों के घर का पता एवं मोबाइल नंबर भी होगा। बैठक मंे भरत आसवानी, नंद दादलानी, हरीश मेहरचंदानी, नरेश तोलानी एवं जगदीश आसवानी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

 

227 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!