Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

सगाई समारोह में सोने के जेवर का बाक्स चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो संदिग्ध युवतियां

2 min read
Text Size:

रतलाम- विवाह समारोह शुरू होने के साथ ही समारोह स्थल से दुल्हन के जेवर चुराने वाली गिरोह सक्रिय हो गए हैं। बरबर रोड स्थित मैरिज गार्डन से दुल्हन की मां के बैग से जेवरों का बाक्स चुरा लिया गया। बाक्स में करीब हार, टाप्स सहित 70 ग्राम वजनी सोने के जेवर थे। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवतियां कैद हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

उपहार में दिए थे सोने के जेवर

जानकारी के अनुसार मीडियाकर्मी विनोद वाधवा की बहन किरण छाबड़ा की बेटी की रविवार को शादी थी। सगाई कार्यक्रम रखा गया था। वर पक्ष ने दुल्हन को उपहार में करीब 70 ग्राम वजनी सोने के जेवर उपहार में दिए थे।

बैग में रखा था जेवरों का बाक्‍स

सगाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दुल्हन की मां किरण छाबड़ा ने जेवरों का बाक्स अपने बैग में रख लिया था। स्टेज पर महिला संगीत कार्यक्रम चल रहा था। किरण छाबड़ा कंधे पर बैग टांगकर स्टेज के सामने खड़े होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी बीच वे कुर्सी पर बैठी और साइड में बैग टांग दिया। इस दौरान किसी ने बैक से जेवरों का बाक्स निकाल लिया। कुछ देर बाद उन्होंने बैग देखा तो उसमें बाक्स नहीं था।

पीछे बैठी थीं दो संदिग्‍ध युवतियां

विनोद वाधवा ने बताया कि सीससीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि उनकी बहन किरण छाबड़ा के पीछे दो अंजान युवतियां बैठी हुई थी। घटना के बाद वे गायब हो गई। बाहर कार में बैठकर जाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आसपास संदिग्ध युवतियों की तलाश की, लेकिन व नहीं मिली। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवतियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

303 Views
What do you think?

Leave a Reply