Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने भोपाल में मतगणना स्थल पुरानी जेल पहुँचकर विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आगामी 3 दिसंबर को जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबिले, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतगणना व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करें। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, नोडल मतगणना संदीप केरकेट्टा, डिप्टी डीईओ रविशंकर राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply