Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

पेड़ से लटका मिला नौवीं के छात्र का शव

2 min read
Text Size:

भोपाल- रातीबड़ थाना इलाके में एक किशोर अचानक अपने घर से लापता हो गया। तलाश करने के दौरान स्वजन ने उसका शव घर के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था। उधर स्टेशन बजरिया क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने भी फांसी लगा ली।

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: गौहरगंज जिला रायसेन निवासी 16 वर्षीय पंकज पुत्र नान सिंह कक्षा नवमीं का छात्र था। वह रातीबड़ में रघुकुल कालेज के पास अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। गुरुवार शाम को वह अचानक घर से गायब हो गया था। स्वजन उसे खोजने निकले। इस दौरान रघुकुल कालेज के पीछे एक पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटका मिला। शव की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शोकाकुल होने के कारण अभी स्वजन के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इस वजह से खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है।
युवक ने फांसी लगाई
उधर, स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बजरिया थाने में पदस्थ हेडकांस्टेबल रूपेश राय ने बताया कि नंदू पटेल की चाल चांदबड़ निवासी 35 वर्षीय श्याम पुत्र सुरेश कुमार बरईया एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार रात उसने अपने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर स्वजन उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले गए थे। वहां पर चेक करने के बाद डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
118 Views
What do you think?

Leave a Reply