Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

छठ पूजा के अवसर पर निगम करेगा शहर के विभिन्न जलकुंडों/पूजा स्थलों पर व्यापक व्यवस्थाएं

2 min read
Text Size:

भोपाल- नगर निगम भोपाल छठ पूजा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न जलकुंडों/परंपरागत पूजा स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व्यापक पैमाने पर सुनिश्चित करेगा। निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए ने छठ पूजा के अवसर पर सभी जलकुंडों/पूजा स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय से पूर्व बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त सुश्री निधि सिंह ने निगम के अन्य अधिकारियों के साथ छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए के निर्देश पर निगम द्वारा छठ पूजा के अवसर पर शीतलदास की बगिया, प्रेमपुरा, 05 नंबर स्टाप, नेहरू नगर पुलिस लाईन, कलियासोत, शिव पार्वती मंदिर वार्ड क्र. 75, महात्मा गांधी स्कूल पिपलानी, अब्बास नगर, हथाईखेड़ा, बैरागढ़, गौरीशंकर परिसर वार्ड क्र. 85, एकतापुरी, बागसेवनिया, शक्ति नगर, बरखेड़ा, लहारपुर रोड आदि क्षेत्रों में स्थित जलकुंडों/पूजा स्थलों पर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रंगाई, पुताई के साथ ही पूजा स्थलों के आसपास के क्षेत्रों व पहुंच मार्गों पर साफ-सफाई के साथ पेयजल, प्रकाश, चलित शौचालय, चेजिंग रूम आदि की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निगम आयुक्त ने छठ पूजा के अवसर पर निगम द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्व बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निगम की अपर आयुक्त सुश्री निधि सिंह ने भी विभिन्न जलकुंडों/पूजा स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। सुश्री निधि सिंह ने जलकुंडों व पूजा स्थलों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने, जिन स्थलों पर फाउंटेन लगे हैं उनका सुचारू रूप से संचालन करने, जलकुंडों की सफाई, पुताई व आश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराने व किनारों पर ग्रीन नेट लगाने सहित सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply