Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने मंथली न्यूजलेटर लॉन्च किया

1 min read
Text Size:

नई दिल्ल- सुप्रीम कोर्ट ने अपने कामकाज के तरीकों, मौजूदा सुनवाईयों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए मंथली न्यूजलेटर लॉन्च किया है। इसे ‘सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल’ नाम दिया गया है।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मुझे यकीन है कि यह न्यूजलेटर सुप्रीम कोर्ट के काम करने के तरीकों की जानकारी देने वाला अहम सोर्स बनेगा। इसके जरिए कोर्टरूम के अंदर और बाहर की सभी जानकारियां लोगों को मिल सकेंगीं। इस न्यूजलेटर के पहले संस्करण के प्रकाशन से पहले सीजेआई ने जानकारी दी कि इस न्यूजलेटर में कोर्ट के इतिहास की झलक, देश के कानूनी परिदृश्य को परिभाषित करने वाले प्रमुख फैसलों और न्यायपालिका की शपथ को बनाए रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले बेहतरीन लोगों की कहानियां मिलेंगीं।
सीजेआई बोले कि मुझे उम्मीद है कि इस न्यूजलेटर से न्याय देने की प्रक्रिया पर रोशनी डाली जा सकेगी। साथ ही लोगों को ये भी पता चलेगा कि कोर्ट के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए लगातार कितनी कोशिशें की जा रही हैं। इसके साथ ही कोर्ट के लिए पारदर्शिता, जुड़ाव और बेहतरी का एक नया दौरा शुरू हो रहा है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply