पूर्व विधायक बिरला से असंतुस्थ भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थक चलते विस चुनाव में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ।यह खबर सोशल मिडिया पर आग की तरह फैल गई ।बताया जा रहा है की मंगलवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल की बहन आरती पटेल ग्राम काटकुट क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही थी ।इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता राजना निवासी जगदीश दांगी जो की सचिन बिरला के चाहने वाले नरहरी दांगी के रिश्ते में साडू भाई लगते है ।वह अपने करीब पांच अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए ।जब प्रतिनिधि ने जगदीश दांगी से इस विषय पर चर्चा की तो उन्होंने बताया की जब से सचिन बिरला भाजपा में शामिल हुए है ।तब से हमारे मान सम्मान में कमी आई है ।जबकि हमारी राजना पंचायत में हुए करीब आठ करोड़ रुपए गड़बझाले की शिकायत पर उनके द्वारा आज तक कार्यवाही के लिए कुछ नहीं किया ।जबकि आज भी श्री बिरला द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओ की अनदेखी की जा रही है । हालाकी उनका कहना है की हमारी ऐसी कई नाराजगी है जो बया नही की जा सकती ।इसी नाराजगी के चलते आज मेने और मेरे पाच अन्य कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थामा है ।और आगे भी इसी तरह कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे ।उल्लेखनीय है की पूर्व में भी प्रत्याशी सचिन बिरला के खास मोहन मलगाया भी भाजपा से कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को झटका दे चुके है। जिसके बाद आज फिर चुनाव के चलते भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को एक और झटका दे दिया ।

Views Today: 2

Total Views: 216

Leave a Reply

error: Content is protected !!