कम्यूनिकेशन टीम को किया प्रशिक्षित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मतदान के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए जिला स्तर व विधानसभा स्तर पर कम्यूनिकेशन टीम बनाई गई है। इस टीम में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों के पहुंचने की जानकारी, मॉकपोल होने की जानकारी, उसके बाद मतदान शुरू होने, मतदान का प्रतिशत जैसी जानकारियां मतदान केन्द्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से चर्चा कर संकलित करेंगे। कम्यूनिकेशन टीम में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में प्रशिक्षित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी एलएन प्रजापति ने बताया कि प्रशिक्षण में एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया, तहसीलदार खिरकिया राजेन्द्र पंवार, एनआईसी के सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेष दुबे, सहायक संचालक शिक्षा डीएस रघुवंशी, जिला लोक सेवा प्रबन्धक नितिन वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!