-साथी कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अनोखा तीर, हरदा। जिले के नीमगांव में पदस्थ एक आउटसोर्सिंग एमएसडब्ल्यू ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक देवेंद्र ढोलिया 21 वर्ष पुत्र महेश ढोलिया करीब एक साल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्र वहां पदस्थ सीएचओ को हरदा से नीमगांव लाने-ले जाने का काम करता था। सीएचओ के हाथ में फ्रैक्चर था, जिससे वह गाड़ी नहीं चला पा रही थीं। इसी बात को लेकर अन्य महिला कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही थीं। सीएचओ ने उन्हें बेवजह की बातें करने से मना किया था। शुक्रवार शाम देवेंद्र ने अपने घर जाकर सल्फास का सेवन कर लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया। शनिवार शाम उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने साथी कर्मचारियों पर देवेंद्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
आउटसोर्स कर्मचारी ने सल्फास खाकर दी जान

0 Views




