Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

बीबी सिटी कॉलोनी में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read

– अज्ञात कारणों के चलते उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बीबी सिटी कॉलोनी में रविवार को एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीबी सिटी कॉलोनी निवासी वंदना पति अमित राठौर 40 वर्ष ने रविवार को अपने घर में फांसी लगा ली। मृतका के पति के अनुसार वह अपने माता-पिता के घर गया था, जबकि उनका बेटा मेडिकल पर काम करने चला गया था। इसी दौरान महिला ने घर में यह कदम उठाया। दोपहर करीब 2 बजे पति के घर लौटने पर महिला फंदे पर लटकी मिली। पति ने उसे तत्काल नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रात होने के कारण शव को कुछ समय के लिए मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply