-बड़झिरी और बोबदा के पास मिला युवक का शव
अनोखा तीर, रहटगांव। रविवार कों रहटगांव थाना क्षेत्र के छिरपुरा के पास अजनाल नदी में एक कंकाल मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई थी और दोपहर में फिर एक और वनांचल के वोपदा के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अलग-अलग टीम रवाना की गई। थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि सूचना पर वे खुद घटना स्थल पर जा रहें हैं। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक छिरपुरा गांव के पास अजनाल नदी किनारे एक कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंकाल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा कंकाल की पहचान और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं, बड़झिरी और बोबदा गांव के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना से भी हड़कंप मच गया। सूचना पर रहटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। एक ही थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कंकाल और युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि दोनों घटनाओं को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस दोनों मामलों में घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। कंकाल और शव की पहचान के साथ ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
अजनाल नदी में मिला एक कंकाल

0 Views




