भाजपा वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता अब मैदान में 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार, बड़वाह- विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता सचिन बिरला के समर्थन में एक जुट होकर मतदाताओं के बीच पहुंचने लगे है। प्रतिदिन अलग अलग वार्डो में मतदाताओं के बीच जाकर सचिन बिरला की जीत को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे है। जबकि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष यश चौरसिया के नेतृत्व में उनकी युवा टीम भी अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर सक्रिय हो गई है। जिनके द्वारा पूर्व विधायक सचिन बिरला के अब तक के कार्यकाल में बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का बखान कर बड़वाह क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए इस बार फिर जनता के बीच जाकर बिरला को जीताने की अपील कर रहे है। हालाकी पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक जुट होकर अपने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीताने की अपील कर रहे है। उल्लेखनीय है की बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा के वरिष्ट नेता जसबीर सिंह बीरू भाटिया, मिड्डू भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया, गणेश पटेल, निशांत सोनी, असलम अगवान सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने आदर्श नगर कालोनी में जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से 17 नवंबर को कलम के फूल पर मतदान कर सचिन बिरला को भारी बहुमत से जीताने की बात कही।हालाकी इस बार 2023 के विस चुनाव में मतदाता खामोश दिख रहे है। लेकिन उनकी इस खामोशी का खुलासा 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा। जबकि भाजपा और कांग्रेस के दोनो ही प्रत्याशियों के जनसंपर्क में जनता का पूरा पूरा समर्थन देखने को मिल रहा है। इन गतिविधियों से किस पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी। इस बात का अंदाजा लगाना भी अभी संभव नही है।

247 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!