Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

रिटर्निंग अधिकारियों ने हटाये वाहनों पर और घरों पर लगे झंडे, शिकायत लेकर निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा

2 min read
Text Size:

 मप्र में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों का चुनाव अभियान तेजी पकड़ रहा है, राजनीतिक दलों के नेता अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए गली गली शहर शहर घूम रहे हैं लेकिन भाजपा का आरोप है कि कुछ जगह रिटर्निंग अधिकारियों ने उनके नेताओं और कार्याकर्ताओं के वाहनों और घरों पर लगे झंडे आचार संहिता का हवाला देकर हटवा दिए जो नियम विरुद्ध है,पार्टी ने इसकी शिकायत मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहन और घरों से प्रचार सामग्री हटाने वाले रिटर्निंग अधिकारियों की भाजपा ने की शिकायत 

मध्य प्रदेश के प्रभारी, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल में मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मिलने पहुंचा उन्होंने चार पेज का एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने शिकायत की कि कुछ विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी हमारे कार्यकर्ताओं के वाहनों और घरों पर लगे पार्टी के झंडे एवं उनके घरों की दीवार पर लिखी प्रचार सामग्री को हटा रहे हैं जो नियम विरुद्ध है, इसलिए इसपर रोक लगाई जाये।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले आदर्श संहिता का उल्लंघन कर रहे रिटर्निंग अधिकारी 

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता में स्पष्ट उल्लेख है कि राजनीतिक दल का कार्यकर्ता  अपनी पार्टी का झंडा अपने वाहन पर अपने घर लगाकर पार्टी का प्रचार कर सकता है वो अपने घर की दीवारों पर प्रचार सामग्री भी लिखवा सकता है इसके बाद भी रिटर्निंग अधिकारी ही इस नियम को तोड़ रहे हैं, हमने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इसे रोकने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है, उम्मीद है कि जल्दी ही ज्ञापन पर एक्शन होगा ।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply