भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया, रोहित शर्मा ने खेली सर्वाधिक 87 रनों की पारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

लखनऊ- आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में कल भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। 230 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 35वें ओवर में 129 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। खराब शुरुआत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 49 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली ने तीन विकेट लिए।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

error: Content is protected !!