Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
सीहोर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की सबसे यादगार तस्वीरों में एक

3 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की सबसे यादगार तस्वीरों में दर्ज होगी। ये तस्वीर जब जब सामने आएगी, तब तब याद किया जाएगा कि राजनीति असल में क्या होती है। ये तस्वीर जहां दो धुर प्रतिद्वंदी हैं जिनमें से एक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। ये तस्वीर उस पल की है जब देश में सबसे अधिक समय तक सीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड कायम कर चुके शिवराज के घर उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल वोट मांगने जा पहुंचे।

चुनाव के दौरान बना एक सुंदर दृश्य

राजनीति में कोई अपना नहीं होता..ये एक पुरानी कहावत है। कहा जाता रहा है कि सियासत में कब कौन दुश्मन बन जाए, कब पुरानी दोस्ती रंजिश में बदल जाए, कब आपका अपना ही सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी बनकर सामने आ जाए..कोई भरोसा नहीं। लेकिन राजनीति ये भी सिखाती है कि अपने सबसे बड़े विरोधी का सामना भी प्यार से करना चाहिए। उसके साथ पूरे कौशल से, पॉलिटिकली करेक्ट रहते हुए व्यवहार किया जाना चाहिए। राजनीति सिखाती है कि अपने कड़े विरोधी के साथ भी खड़े रहने का मौका आ जाए तो सौहार्द्रपूर्ण बात हो। ऐसा ही नजारा देखने को मिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यहां, जब उनके विरोध में खड़े कांग्रेस उम्मीदवार वोट मांगने उन्हीं के घर जा पहुंचे।

सीएम शिवराज के घर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइट बुधनी विधानसभा सीट..इस वीआईपी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान। कांग्रेस ने उनके सामने अभिनेता विक्रम मस्ताल को खड़ा किया है। क्षेत्र में दोनों ही उम्मीदवार पूरे जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं। दो दिन पहले ही सीएम शिवराज ने अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ प्रचार किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल भी प्रचार के लिए जुटे हुए हैं और घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

इसी दौरान जब वो सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत स्थित उनके पुश्तैनी घर के सामने से गुजरे तो यहां भी दरवाजा खटखटा दिया। घर पर मुख्यमंत्री के भाई नरेंद्र सिंह चौहान मौजूद थे और उन्होने जब कांग्रेस प्रत्याशी को वहां देखा तो पूरे सम्मान के साथ अंदर बुलाया और उनकी आवभगत की। मास्टर साहब के नाम से इलाके में मशहूर सीएम शिवराज के भाई ने रामायण सीरियल में हनुमान का किरदान निभा चुके कांग्रेस प्रत्याशी के साथ काफी देर तक बातचीत की। हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान का इस सीट से जीतना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है और ये तस्वीर भी इसी बात की एक सुंदर बानगी है।

 

177 Views
What do you think?

Leave a Reply