Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता दल एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

संयुक्त टीमों द्वारा 150 करोड़ 58 लाख 36 हजार 316 रुपये की कार्रवाई की गई है। इमसें 19 करोड़ 74 लाख 18 हजार 994 रुपये की नकद राशि, 28 करोड़ 90 लाख 15 हजार 533 रुपये की 16 लाख 62 हजार 511 लीटर से अधिक की अवैध शराब, 10 करोड़ 12 लाख 3 हजार 350 रुपये के मादक पदार्थ, 53 करोड़ 55 लाख 82 हजार 585 रुपये के अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 38 करोड़ 26 लाख 15 हजार 854 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

प्रदेश में वर्ष विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई की गई है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply