Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बाद अब बसपा बहुजन समाज पार्टी ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें बसपा सुप्रिमों और पूर्व सीएम मायावती,राज्यसभा सांसद राम जी गौतम, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए गए है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में भाजपा से इस्तीफे देने वाले पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रुस्तम सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

हाल ही रुस्तम सिंह ने थामा था बसपा का दामन

बता दे कि हाल ही में टिकट कटने से नाराज चल रुस्तम सिंह गुर्जर ने भाजपा को छोड़ बसपा का दामन थामा था।वे मुरैना विधानसभा से टिकट की मांग लगातार कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने पूर्व मंत्री का टिकट काट दिया, जिससे नाराज होकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।इससे पहले उनके बेटे ने भाजपा को नमस्ते कर बसपा का दामन थामा था। खास बात ये है कि बसपा ने उनके बेटे राकेश को टिकट दिया है। अब रुस्तम सिंह अपने बेटे का प्रचार प्रसार करेंगे।

मायावती करेंगी नवंबर में प्रचार

खबर है कि मायावती 6 नवंबर को झांसी की सबसे करीबी निवाड़ी क्षेत्र में जनसभा कर मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी, वे कुल 9 सभाएं करेंगे। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी का यूपी से सटे इलाकों में अच्छा खासा प्रभाव है। इस बार बसपा ने उत्तर प्रदेश से सटे मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, ग्वालियर- चम्बल संभाग के साथ रीवा और सतना संभाग की सभी सीट पर प्रत्याशी उतारे है, जो चुनाव में कांग्रेस बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply