Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

लोकसभा आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को 2 नवंबर को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- लोकसभा आचार समिति ने पैसे लेकर प्रश्‍न पूछने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को इस महीने की 31 तारीख की जगह 2 नवंबर को आचार समिति के सामने पेश होने के लिए कहा है।

इससे पहले टीएमसी सांसद ने आचार समिति को पत्र लिखकर इस महीने की 31 तारीख को पेश होने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही पेश हो सकेंगी।

आचार समिति ने उनकी उपस्थिति की तारीख दो दिन बढ़ा दी। आचार समिति ने कहा कि अब समिति समय आगे बढ़ाने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस सांसद ने अडानी समूह को निशाना बनाने के लिए एक व्‍यापारी की ओर से संसद में प्रश्‍न पूछने के लिए रिश्‍वत ली।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply