Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

घाटी में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसिया

1 min read
Text Size:

जम्मू- इजराइल और हमास की लड़ाई के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। केंद्रीय एजेंसियों के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि जिस तरह से हमास ने इस्राइल पर औचक हमला किया है, कुछ उसी तरह की ट्रिक का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के आतंकी संगठन, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर सकते हैं। हालांकि दोनों जगहों की भौगोलिक परिस्थितियों में कोई समानता नहीं है। जम्मू-कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। ग्लाइडर में बैठकर या किसी दूसरी ऐसी ही तकनीक के जरिए आतंकी, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ नहीं कर सकते। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वजह, पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में हमास के हमले को एक नए आइडिया की तरह देखा जा रहा है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply