Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

सर्दियों में करें उत्तराखंड के हिमालयी पर्यटक स्थलों की सैर, सफर को रोमांचक बना देगी बर्फबारी

2 min read
Text Size:

 हिमाचल और जम्मू कश्मीर की हसीन वादियां हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती आई है। उत्तराखंड भी एक खूबसूरत जगह है जहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। अब यहां के उच्च हिमालय पर्यटक स्थलों पर शीतकाल के दौरान भी पर्यटक घूमने फिरने के लिए जा सकेंगे क्योंकि अब यहां सर्दियों के दिनों में भी कारोबारियों ने पर्यटकों का स्वागत करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के बाद भारत-चीन सीमा से सटे हुए व्यास, चौंदास, दारमा घाटी के पर्यटक स्थलों पर पर्यटक सर्दियों की बर्फबारी का आनंद उठा सकेंगे। यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य निहारने के साथ ही कई सारी गतिविधियों का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा। यहां उन्हें हिम तेंदुए के साथ दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार होगा और यह एक बेस्ट ट्रिप साबित होगी।

दुर्लभ नजारों का दीदार

बता दें कि इस क्षेत्र में ठंड के समय बर्फबारी के बाद तापमान माइनस में चला जाता है। यही कारण है कि यहां पर पर्यटन गतिविधियां बंद हो जाती है लेकिन अब इन्हें चालू रखा जाएगा और यहां आने वाले पर्यटकों को अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के साथ वन्य जीव हिमालयन थार, स्नो लेपर्ड, ब्लू शीप का दीदार करने का मौका मिलेगा।

कहां जा सकेंगे पर्यटक

उत्तराखंड के इस उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यटक 10500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद दुग्तू, 10600 फीट की ऊंचाई पर दांतू, 10900 फीट ऊंचे फीलम और 12000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद बौन घूमने के लिए जा सकते हैं।

करवानी होगी बुकिंग

लंबे समय से पर्यटकों द्वारा इस क्षेत्र में शीतकाल में आने की इच्छा जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए अब यहां पर्यटन शुरू किया जा रहा है। यह जम्मू कश्मीर और हिमाचल जाने वाले पर्यटकों के लिए एक नई डेस्टिनेशन होगी। इसके लिए पर्यटक ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। अक्टूबर से जून तक 10000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों का आसानी से दीदार किया जा सकेगा।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply