Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

घर में लगी आग, युवक झूलसा, डॉक्टर्स ने इंदौर रेफर, मशक्कत के बाद पाया काबू

2 min read
Text Size:
देवास। रामाश्रय होटल के पास रामकृष्ण नगर में एक घर में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया। आग से घर में रखी दो बाइक भी जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मेहता उम्र करीब 62 निवासी रामकृष्ण नगर के घर में शनिवार दोपहर के समय घर में रखे केमिकल ड्रमों में आग लग गई।
सूचना मिलते ही मौके पर नगर निमग की 3 दमकले पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से संजय बुरी तरह झुलस गया। जिसे इंदौर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि आग लगने के बाद संजय मेहता नामक व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। जो 60 से 70 प्रतिशत गंभीर रुप से जल गया है।
प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। जिस घर में आग लगी थी वहां केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे। फिलहाल यह ड्रम किस केमिकल से भरे थे और संबंधित व्यक्ति ने इन केमिकल से भरे ड्रमों को क्यों भंडारण कर रखा था। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आग केमिकल के कारण घर में लगी थी।
घर में रखे थे केमिकल से भरे ड्रम
नगर निगम फायर डिपार्टमेंट के अभिनव चंदेल ने बताया कि रामकृष्ण नगर में एक मकान में आग लगने की सूचना नगर निगम कंट्रोल रुम पर मिली थी। निगम की 3 दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। घर में बड़ी मात्रा में केमिकल से भरे ड्रम मिले है। उसी कारण घर में आग लगी थी।
123 Views
What do you think?

Leave a Reply