पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
भोपाल मे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

 सोहागपुर/ सेमरी हरचंद- नर्मदा पुरम में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है इधर टिकट वितरण से नाराज चल रहीं पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा डालकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री के पद से पद मुक्त किए जाने बाबत इस्तीफा डालकर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी इसके बाद भोपाल पहुंचीं जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। जहां भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सानिध्य में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा में शामिल हो गईं इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

इधर ब्लॉक अध्यक्ष जायसवाल का इस्तीफा नामंजूर- सोहागपुर से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने अपने स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां का हवाला देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया जिसे अस्वीकार कर दिया गया।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!