दक्षिण-पश्चिम में कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है, हर बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें – विष्णुदत्त शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मध्यप्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता से झूठे वादे व छल करके भारतीय जनता पार्टी से तीन-चार सीटें अधिक जीती थी। वोट भाजपा को अधिक मिले थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के सवा साल के कार्यकाल में मिस्टर बंटाढार और करप्शननाथ ने जिस तरह से वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था, वह सबके सामने है। यह ऑन रिकार्ड है कि किस तरह से आयकर छापों में मिस्टर करप्शन नाथ के सिपहसालारों के यहां से 281 करोड़ रूपए बरामद हुए थे। कांग्रेस पार्टी के पास न कार्यकर्ता हैं और न नीतियां। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना चाह रही है। चुनाव के समय राम मंदिर को देश का मंदिर बताने वालों ने प्रभु राम का अस्तित्व ही नकार दिया था। राम मंदिर आंदोलन और घटना की वजह से केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों की भाजपा की सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने टीटी नगर में भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पार्टी चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के साथ न्यू मार्केट में व्यापारियों के बीच जनसंपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश की जनता के नाम पाती और प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड भेंट किया।

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2003 से पहले और फिर सवा साल की कमलनाथ की सरकार ने मध्यप्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का कार्य किया है। प्रकृति ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आज पूरे मध्यप्रदेश के विकास में चार चांद लगे हैं। मध्यप्रदेश को सुरक्षित बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान राम का मंदिर देश का मंदिर है। हम लोग देश के लिए ही कार्य कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या करने में मुख्य किरदार निभाने वाले कमलनाथ कह रहे हैं कि राम का मंदिर देश का मंदिर है। कमलनाथ जनता को बताएं कि रामभक्तों पर गोलियां किसने चलवाई थीं ? इतना ही नहीं राम मंदिर आंदोलन और घटना के बाद केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों की भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। कांग्रेस को भगवान राम के संदर्भ में सारी बातें काल्पनिक दिखती थीं। जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कांग्रेस कर रही है। लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि भ्रम में नहीं रहना, मध्यप्रदेश के अंदर छल कपट की राजनीति नहीं चलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। सब कार्यकर्ता यहां से भोपाल दक्षिण-पश्चिम में भाजपा की प्रचंड जीत का संकल्प लेकर जाएं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए दक्षिण-पश्चिम में भाजपा का विधायक होना आवश्यक है, इसलिए हर बूथ में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। भाजपा जो कहती है वह करती है। सभी बूथों पर चुनाव जीतकर कार्यकर्ता इतिहास बनाने का कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम को भाजपा गढ़ बनाने का कार्य उमाशंकर गुप्ता ने ही किया है। उमाशंकर गुप्ता के अस्वस्थ होने के कारण यहां नहीं पहुंच पाए है, पर उनका आशीर्वाद सदैव पार्टी और प्रत्याशी के साथ है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रत्याशी भगवानदास सबनानी ने कहा कि मेरा जन्म बरखेड़ी में हुआ है, जो पहले की भोपाल की दक्षिण विधानसभा में आता था। मैं आप लोगों के परिवार का सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि आप भाजपा को आशीर्वाद देकर मुझे विजयी बनाएं, मैं लगातार आप लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, रामदयाल प्रजापति, डॉ अभिजीत देशमुख, दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर, सह प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भोपाल विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, विधानसभा संयोजक शंकर मकोरिया, दक्षिण पश्चिम विधानसभा विस्तारक भूषण वर्मा, गोरेलाल बडगैंया, आशुतोष तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक सैनी, वंदना जाचक, वंदना परिहार, रीता मिश्रा, गिरिजा खटीक, आरती अनेजा, बृजुला सचान, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, प्रियेश उपाध्याय, पारस नरवरिया, डिंपल श्रीवास्तव, सहित हजारों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!