सार्वजनिक सहित सामान्य अवकाश की घोषणा, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में 17 नवंबर को पूरे प्रदेश के शासकीय, अर्द्ध शासकीय, सार्वजनिक उपक्रम के कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूल कॉलेजों को भी बंद रखा जाएगा।बैंक सहित सभी संस्थान इसके दायरे में आएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत संपूर्ण मध्य प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य शासन द्वारा यह भी घोषित किया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए मतदान के दिन 17 नवंबर को संपूर्ण मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश का भी दिन रहेगा।

प्रदेश के जनता मताधिकार का उपयोग कर सके। इसके लिए शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य अवकाश की घोषणा होने के साथ ही सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में आदेश समान रूप से प्रभावशाली होगा और छुट्टी के लिए किसी भी प्रकार के वेतन और भत्ते आदि में कटौती नहीं की जाएगी। 1 से 12वीं तक के स्कूलों सहित कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

बता दे मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव होना 17 नवंबर को सभी सीटों पर वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में पहली बार 80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पार्टियों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी की जा चुकी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे जबकि 31 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच होगी। 2 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है।

490 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!