
विकास पवार बड़वाह – असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी दशहरा पर्व नगर में मंगलवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ।शाम 7:30 बजे महाविद्यालय ग्राउंड में आतिशबाजी के साथ लंकापति रावण के 51 फिट के पुतले का दहन प्रभु श्री राम के हाथो हुआ । देखते ही देखते अहंकार धू – धू कर राख में तब्दील हो गया । गुरुर का अंत किस तरह होता है । इसे देखने नगर सहित ग्रामीण अंचल से हजारो के तादात में दर्शक कालेज ग्राउंड पर पहुंचे । शाम 6 बजे से नगर के मुख्य मार्गो पर मित्रों की टोली एवं छोटे छोटे बच्चे अपने परिजनों के साथ कालेज ग्राउंड जाते नजर आए ।

। रावण दहन होते ही कालेज प्रांगण जय जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा । उल्लेखनीय है की नगर की सार्वजिनक गणेश उत्सव एव दशहरा मिलन उत्सव समिति अध्यक्ष रोहित चौरसिया द्वारा व्यापक व्यवस्था के साथ रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर द्वारा मुख्य मार्ग से लेकर कालेज ग्राउंड तक पुलिस टीम तैनात की गई । इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग एवं ट्राफिक व्यवस्था के साथ हर गतिविधियों की वीडियो रिकांडिंग भी की गई ।रावण दहन के पूर्व शाम 6:30 बजे प्रभु श्री राम सहित लक्ष्मण और हनुमान जी का रूप धारण किए युवाओं को बैठाकर चल समाहरो निकला ।जो नर्मदा रोड होकर कालेज ग्राउंड पहुचा ।जिसके पश्चात शाम 7:30 बजे रावण दहन किया गया । जबकि रावण दहन के पहले नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता और अन्य पार्षदों ने श्री राम,लक्ष्मण और हनुमान का रूप धारण किए युवाओं को माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया।जिसके बाद नपा अध्यक्ष गुप्ता के साथ श्री राम,लक्ष्मण,हनुमान बने युवाओं ने कालेज ग्राउंड में भ्रमण कर रावन दहन किया ।

गले मिलकर दी दशहरे पर्व की बधाई —-
रावण दहन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़वाह विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल सहित उनके समर्थकों ने एक दूसरे से गले मिलकर दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी ।इस पर्व पर कालेज ग्राउंड सहित कंवर कालोनी,बस स्टेशन,लोधी मोहल्ले सहित नगर के गली मोहल्लों में भी रावण दहन किया गया ।इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,महाविधालय जनभागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा,मंडल महामंत्री रवि एरन,रमिंदर सिंह भाटिया,रोमेश विजयवर्गीय,दीपेश विजयवर्गीय सहित भाजपा,कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


