भाजपा राष्ट्रवाद को प्रथम रखकर काम करने वाली पार्टी – नरेन्द्र सिंह तोमर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दिमनी- भारतीय जनता पार्टी सबको न्याय और सबको समान अधिकार दिलाने की पक्षधर है। चुनाव में अन्य राजनीतिक दल जाति और धर्म के नाम पर अनुसूचित जाति के लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से आप सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। यह बात केन्द्रीय कृषि मंत्री केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिमनी के खुर्द गांव स्थित चुनाव कार्यालय पर आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग ने हमेशा पार्टी को आर्शीवाद और स्नेह दिया है। इस वर्ग की सच्ची हितैषी भारतीय जनता पार्टी है और इनकी आन-बान और शान को किसी भी तरह से बट्टा नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों जैसी नहीं है। कुछ दल धर्म के आधार पर तो कुछ अन्य दल जाति के आधार पर राजनीति करते है। जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को प्रथम रखकर काम करने वाली पार्टी है। हम सबको जन्म देने वाला परमात्मा किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। भेदभाव और पक्षपात धरती पर खड़े लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए खड़ा किया है। कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के नाम का बरसों तक सहारा लिया। लेकिन बाबा साहब को सम्मान और उन्हें जन्म स्थान महू में मंदिर बनवाने और दीक्षा भूमि नागपुर के विकास का काम भाजपा ने किया है। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने ही बाबा साहब को भारत रत्न दिए जाने की पुरजोर वकालत की थी।

उन्होंने कहा कि लोग जाति की विकृति का दुरुपयोग करते है, जबकि हमारे यहां व्यक्ति का विकास उसके गुणों के आधार पर होता है। उन्होंने अजा वर्ग के लोगों से कहा कि मप्र में फिर से भाजपा की सरकार बनवाकर दिमनी क्षेत्र में विकास की इबारत अपने हाथों से लिखने का काम करें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, अंबाह से प्रत्याशी कमलेश जाटव, अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष राजौरिया, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार, शिवमंगल सिंह तोमर, इफको के डायरेक्टर अरुण सिंह तोमर, महेश उमरैया, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पिप्पल, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया एवं अपनेश तोमर आदि मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

error: Content is protected !!