Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल राष्ट्रीय

पंजाब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान 26 अक्टूबर को छतरपुर जिले की बिजावर, महाराजपुर और छतरपुर विधानसभा में करेंगे रोड शो

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। विंध्य के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान बुंदेलखंड के दौरे पर आएंगे। 26 अक्टूबर को भगवंत मान छतरपुर आएंगे और अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे।

पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान छतरपुर जिले की बिजावर, छतरपुर और महाराजपुर विधानसभा सीट पर रोड शो करेंगे और आप प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे।

26 अक्टूबर को सुबह करीब 11.30 बजे भगवंत मान छतरपुर पहुंचेंगे और इसके बाद महाराजपुर विधानसभा के नयागांव पहुंचकर रोड- शो में शामिल होंगे। महाराजपुर के बाद दोपहर करीब 2 बजे छतरपुर में उनका रोड- शो होगा और फिर शाम करीब 4 बजे बिजावर में आप प्रत्याशी अमित भटनागर के पक्ष में रोड- शो करेंगे।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply