Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

फिर बदले मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

2 min read
Text Size:

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।वातावरण में नमी की कमी के चलते फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है, लेकिन आज मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है । एक हफ्ते अभी मौसन ऐसा ही रहने वाला है लेकिन नवंबर से ठंड में तेजी आएगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, गिरेगा तापमान

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हिमाचल प्रदेश के ऊपर भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसके कारण सर्दी का असर तेज नहीं हो रहा है, हालांकि हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा, जिसके बाद रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अक्टूबर अंत तक मौसम यूही बना रहेगा, लेकिन नवंबर महीने से तेज सर्दी अपना असर दिखाएगी। फिलहाल जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी के प्रभाव के चलते रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है।

हवा का रूख बदला, मौसम शुष्क

एमपी मौसम विभाग की मानें तोे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है और वर्तमान में अरब सागर में चक्रवाती तूफान और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका ग्वालियर-चंबल संभाग सहित मध्यप्रदेश पर ज्यादा असर नहीं है। इसलिए यहां फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे ठंडी हवाओं की तीव्रता बढ़ेगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट होगी।इंदौर में भी अक्टूबर अंत तक ऐसा ही मौसम रहेगा, क्योंकि दक्षिण राजस्थान में एक विक्षोभ बन रहा है। इससे इंदौर और आसपास का मौसम शुष्क रहेगा।जबलपुर में भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

 

 

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम तापमान उमरिया जिले में 13.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमरिया में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट जिले के मलाजखंड में 14.3, रीवा में 14.5, मंडला में 14.5, जबलपुर में 15.3, रायसेन में 15.8, भोपाल में 17.6, ग्वालियर में 16.4, इंदौर में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।सर्वाधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में 31.7, ग्वालियर में 32.4, इंदौर में 33, रतलाम में 34, जबलपुर में 29.2, नरसिंहपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply