Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

रावण दहन पर पीएम मोदी ने दिया भारतवासियों को संदेश, कही मां भारती को बांटने वालों के दहन की बात

1 min read
Text Size:

Happy Dussehra 2023: मंगलवार 24 अक्टूबर को देश भर में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने देशवासियों को विजयादशमी के त्योहार की शुभकामनाएं दी।

 

सिर्फ रावण के पुतले का दहन न हो- पीएम मोदी

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें ध्यान रखना है कि आज सिर्फ रावण के पुतले का दहन न हो। ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये दहन उन शक्तियों का हो जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करती है। ये दहन हो उन विचारों का जिनमें भारत का विकास नहीं स्वार्थ की सिद्धि निहित है।

 

125 Views
What do you think?

Leave a Reply