Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह का बीजेपी से इस्तीफा, वीडी शर्मा को भेजा त्यागपत्र

1 min read
Text Size:

पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखे पत्र में उन्होने दो पंक्तियों में अपनी बात समेट दी है। रुस्तम सिंह ने लिखा है ‘मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। साथ में समस्त उत्तरदायित्व से इस्तीफा देता हूं।’ पत्र की प्रतिलिपि उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और मुरैना जिलाध्यक्ष को भेजी है।

रुस्तम सिंह ने दिया इस्तीफा

रुस्तम सिंह एक पूर्व पुलिस अधिकारी और अब मध्य प्रदेश के एक सक्रिय राजनेता हैं। वे 8 साल तक जबलपुर, इंदौर और रायपुर में एसपी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। उन्होने आईजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। सेवाकाल में मेधावी और प्रतिष्ठित सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक प्राप्त किया। वे सन 2003 में बारहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित एवं खेल और युवक कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, जैव विविधता तथा जैव प्रौद्योगिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रहे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply