राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते की एरियर राशि का भुगतान किया जा रहा है। कई राज्य सरकार द्वारा डीए की किस्त जारी करने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। इसी बीच अब कॉलेज के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को भी लंबित एरियर की राशि का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चंडीगढ़ में गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज द्वारा सातवें वेतन आयोग के तहत अपनी गैर सहायता प्राप्त शिक्षकों को सुनिश्चित अनुदान और लाभ वितरित किया गया है। ऐसा करने वाला गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज चंडीगढ़ का पहला कॉलेज बन गया है। बता दे कि कर्मचारियों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को लंबित एरियर की राशि का भुगतान किया जाना था। ऐसे में कॉलेज के कई शिक्षकों को लंबित एरियर उनके खाते में भेजा गया है।
वही दिसंबर तक चंडीगढ़ के अन्य सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों द्वारा भी अपने कर्मचारियों को लंबित एरियर की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ एडेड कॉलेज टीचर एसोसिएशन गैर सहायता प्राप्त शिक्षकों के लिए संशोधित वेतनमान लागू करने और वेतन और सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ देने की मांग कर रहा है।
ऐसे में चंडीगढ़ के कॉलेज द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की एरियर राशि का भुगतान किए जाने के बाद अब अन्य कॉलेज में इसकी मांग तेज होगी। इससे पहले सितंबर महीने में चंडीगढ़ के 14 सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त कॉलेजों में सेवा दे रहे 600 शिक्षकों को लंबित एरियर को मंजूरी दी गई है। अक्टूबर के वेतन के साथ जुड़कर उनके खाते में राशि भेजी जानी है। एरियर की राशि 9 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक हो सकती है।
Views Today: 2
Total Views: 96

