Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

दशहरे से पहले ही रावण फूंका, शरारती तत्वों ने दिया घटना को अंजाम

1 min read
Text Size:

जबलपुर के ग्वारीघाट आयुर्वैदिक कॉलेज ग्राउंड में पंजाबी हिंदू संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष दशहरे का आयोजन किया जाता है। यहां पर दशहरा में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के 60 फीट ऊंचे पुतलों को दशहरा के दिन जलाया जाता है। लेकिन यहां पर किसी शरारती युवकों के द्वारा रावण और कुंभकरण के पुतले को जलाने की कोशिश की गई जिसके बाद पंजाबी हिंदू संगठन के जनसंपर्क प्रभारी उमेश शर्मा के द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की गई।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगालें जा रहे

पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताएं कि पंजाबी हिंदू संगठन के पदाधिकारी के द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की गई है जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालें जा रहे हैं इसके अलावा रावण बनाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात शरारती तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply