नपा का मिडिल स्कूल परिसर में सब्जी और फ्रूट ठेले लगाने का निर्णय, शिक्षा विभाग ने जताई आपत्ति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – नगर के व्यवस्तम मार्ग एमजी रोड पर खड़े होने वाले सब्जी और फ्रूट के ठेलो का स्थानांतरण नगर पालिका द्वारा नगर के मध्य स्थित मिडिल स्कूल परिसर में कमरे का निर्णय लिया है। जहा मंगलवार सुबह नपा द्वारा चुने की लाइन डालकर ठेला व्यापारियों के लिए जगह आवंटन की गई ।जिसके बाद कुछ स्थानीय ठेले व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों के लिए पल्ली बरसाती बिछाकर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। हालाकी नगर पालिका परिषद जिस तरह एमजी रोड से ठेले हटाकर वाहनों के आवाजाही के लिए मार्ग सुचारू करने की मंशा जाहिर कर रही है। वही विकास खंड शिक्षा अधिकारी बड़वाह द्वारा मंगलवार को तहसीलदार के नाम एक पत्र देकर इस मामले में आपत्ति दर्ज की है।

 बालिका छात्रावास के साथ बच्चो की स्कूल हो रही संचालित

शिक्षा विभाग ने अपने पत्र में बताया की वर्तमान में मिडिल स्कूल प्रांगण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय और आदिवासी बालिका छात्रावास संचालित हो रहा है। जबकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान इसी परिसर में दो मतदान केंद्र भी बनाए जाना है।

जिसमे बुध क्रमांक 53 और एक पिंक बुध बनाया जाना है। ऐसी स्थिति में इस स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा किसी भी सब्जी और फूट व्यापारीयो को अधिकृत रूप से परिसर में व्यापार करने का कोई पत्राचार नही किया गया है। इसके बावजूद आज सब्जी और फ्रूट व्यापारी अपना कब्जा जमाने और जगह रोकने के लिए अनाधिकृत रूप से उपस्थित हुए है। शिक्षा विभाग का कहना है की इस स्कूल परिसर में यदि सब्जी और फ्रूट व्यापारी अपना व्यापार करेंगे। तो स्कूल के बच्चो के साथ ही मतदान और शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जबकि बालिका छात्रावास में रहने वाली बालिका स्वयं को असुरक्षित महसूस करेगी। साथ ही विकास खंड स्तरीय ट्रेनिग में भी बाधाए उत्पन्न होगी। विभाग ने पत्र के माध्यम से निवेदन किया है की इस सब्जी और फ्रूट व्यापारियो को अन्य स्थान पर व्यापार करने के लिए जगह अधिकृत की जाए।

वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा कर लिया निर्णय

इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता से जब प्रतिनिधि ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की हमारे द्वारा एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी और जिला कलेक्टर से चर्चा करने के बाद ही मिडिल स्कूल परिसर में ठेले व्यापारियों को स्थान देना का निर्णय लिया गया है। जबकि एसडीएम श्री सोनी से चर्चा की तो उन्होंने कहा की विषय समझने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!