Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया ‘झूठ पत्र’, कहा ‘जनता देगी जवाब’

2 min read
Text Size:

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ पत्र कहा है। उन्होने कहा कि पांच साल पहले भी उन्होने जनता को 900 से ज्यादा वचन दिए थे जो तक पूरे नहीं किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तक जनता उन वादों के पूरा होने के लिए तरस रही है। उन्होने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस झूठे वचनों का पुलिंदा लेकर आई है लेकिन सच तो यह है कि भाजपा के जनकल्याण और विकास के आगे कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे। सीएम ने कहा कि जनता इन्हें जवाब देगी।

सीएम ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया झूठ पत्र

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का वजन पत्र जारी होने के बाद कहा कि वो एक बार फिर झूठे वादे लेकर आई है। उन्होने सवाल किया कि नौजवानों के चार हजार बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा, समूहों का कर्ज कब माफ होगा। पिछली बार भी कांग्रेस ने ऐसे कई वचन दिए थे जो सारे झूठ निकले। उन्होने कहा कि आज फिर कांग्रेस ने महाझूठ वचनपत्र प्रस्तुत कर दिया। लेकिन इन झूठ पर जनता भरोसा नहीं करेगी। सीएम ने कहा कि जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। हम तो जो नहीं कहते, वो भी करते हैं। उन्होने कहा कि लाड़ली बहना योजना हमारे दृष्टि पत्र में नहीं थी, लेकिन हमने उसे लागू किया। शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जताया कि भाजपा फिर जीतेगी और भरपूर बहुमत से जीतेगी। भाजपा सरकार ने विकास किया है, आगे भी विकास करेगी।

कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस को घेरा

वहीं उन्होने कमलनाथ द्वारा ‘कपड़े फाड़ने’ वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है “जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।” ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नही समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं..? अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। सीएम शिवराज ने पूछा कि क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है..? कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है..? नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है..? उन्होने कहा कि कांग्रेस कितनी है..,कांग्रेस किसकी है.. और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है..।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply