Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन सहित मिलेगा ‘नए एलपीजी कनेक्शन’ का लाभ

3 min read
Text Size:

अगर आप भी राशन कार्ड धारक है और सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। नए राशन कार्ड धारकों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा। इसकी शुरुआत की जा रही है।

बिहार की राजधानी पटना के राशन कार्ड धारकों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। अगर आप भी नए राशन कार्ड धारक है तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं।मुफ्त गैस कनेक्शन की सुविधा पटना जिले से शुरू हो रही है। डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा जिला स्तरीय उज्ज्वल समिति की बैठक में निर्देश दिया गया हैं। जिसमें कहा गया है कि जनता के बीच आम प्रचार प्रचार करें और अधिक से अधिक जनता को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।

मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का लाभ 

डीएम ने अपने निर्देश में कहा है कि इस योजना के तहत लाभार्थी को कोई भी शुल्क नहीं देना होग।  उन्हें दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, आवासीय पहचान पत्र, तीन रंगीन फोटो के साथ 14 बिंदुओं पर घोषणा पत्र देना होगा। इसके अलावा लाभार्थी निकट के गैस वितरण के यहां केवाईसी फॉर्म भी भर सकते हैं।

हालांकि राशन कार्ड घर को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा। ई केवाईसी जमा करने के बाद में कल रोकने के लिए इसे ओएमसी पोर्टल पर भेजा जाएगा। इसके बाद ही राशन कार्ड हितग्राहियों को नए गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं डीएम ने कहा है कि जन संवाद स्थलों पर कैंप लगाने के भी निर्देश दिए 18 अक्टूबर को मसौढ़ी और धारा हुआ प्रखंड में जिला स्तरीय जानवर कार्यक्रम में भी सिविल लगाए जाएंगे। सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय को भी इस प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

वन नेशन-वन राशन कार्ड के लाभ 

इधर केंद्र सरकार द्वारा देश में बड़ी संख्या में गरीब लोगों को राशन कार्ड के माध्यम से निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाता है लेकिन कई बार देखा जा रहा है कि एक शहर से दूसरे शहर में जाने के बाद पता बदलने के कारण उन्हें निशुल्क राशन का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे हितग्राही वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत किसी भी राज्य और शहर में जाकर निशुल्क राशन का लाभ ले सकते हैं। आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी संस्था की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी गई है।

जिसमें कहा गया कि आधार के माध्यम से लाभार्थी आसानी सेवेन नेशन वन राशन कार्ड के तहत देश में कहीं भी सरकारी राशन का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना होगा। ऑनलाइन या फिर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड को अपडेट किया जा सकता है और इसके साथ ही आधार सीडिंग करते हुए डाउनलोड कर उन्हें राशन का लाभ मिल सकता है।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply