अधिकारियों को मिलेगा ‘पुरानी पेंशन योजना’ का लाभ

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। अधिकारी कर्मचारियों को सरकार की योजना के तहत पुरानी पेंशन योजना उपलब्ध कराई जाएगी।

पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ

मध्य प्रदेश संपर्क के पांच आईएएस अधिकारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा 2004 बैच के आईएएस अधिकारी जॉन किंग्सले, रघुराज एमआर और 2005 बैच के राहुल जैन, जीव्ही रश्मि और संजीव सिंह को पुरानी पेंशन योजना की पात्रता उपलब्ध कराई गई है।

डीओपीटी का आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि डीओपीटी का आदेश जारी किया गया था। जिसमें अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी जिन्हें नई पेंशन स्कीम की अधिसूचना की तिथि अर्थात पहले भर्ती के लिए विज्ञप्ति अधिसूचना पद रिक्त के विरुद्ध नियुक्त किया गया था और जो उसके बाद सेवा में शामिल हुए हैं। उन्हें एनपीएस के तहत कवर किया गया था।

डीओपीटी के जारी आदेश के तहत हालांकि अब उन्हें पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया जा रहा है। उन्हें पुरानी पेंशन योजना के प्रावधानों के तहत कवर करने का विकल्प दिया गया है। साथ ही सिविल सेवा परीक्षा और सहित भारतीय वन सेवा परीक्षा माध्यम से चयनित अखिल भारतीय सेवा के सदस्य को भी इन प्रावधानों के तहत कवर किया जा सकता है। उन्हें इसकी पात्रता होगी।

डीओपीटी के इस आदेश के बाद प्रदेश के पांच आईएएस अधिकारी को पात्र मानते हुए उन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। आदेश जारी होने के साथ ही उन्हें इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

109 Views

Leave a Reply