Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
खरगोन

मोहल्ला जनसंवाद कर वार्डवासियो से रूबरू हुए एसडीओपी और टी आई

2 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह- नगर के वार्डो में अवैध गतिविधियों के समाधान को लेकर नवागत एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने रविवार को मोहल्ला जनसंवाद किया। जिसके तहत नगर के इकबाल चोक और बजरंग घाट जाकर दोनो अधिकारियो ने वार्डवासियों से उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई और जल्द ही उन गतिविधियों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 17 इकबाल चोक के रहवासियों ने अपने वार्ड में नशेड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही। जबकि वार्ड वासियों ने बताया की हमारे पास वाले गवली मोहल्ले में सबसे अधिक मात्रा में कच्ची शराब की बिक्री होती है। जहा शराब का सेवन करने वाले लोग हमारे गलियों और मोहल्ले से गुजरते है। इस दौरान शराब का अधिक सेवन करने वाले शराबी हमारे मोहल्लों की सड़को पर बेसुद पड़े रहते है। जिससे वार्ड की महिलाओ और वार्ड से गुजरने वाले अन्य लोगो को दिक्क्तो का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है की पुलिस विभाग के तात्कालीन एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने विगत कुछ सालो से वार्डो में जाकर कभी जनसवांद नही किया। लेकिन आज नवागत महिला एसडीओपी रावत ने आते ही सबसे पहले वार्ड में जाकर रहवासियों से उनकी समस्या को जाना और उनकी समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। हालाकी पुलिस विभाग द्वारा यह जनसवांद नगर के वार्डो में स्थानीय पार्षदों के माध्यम से किया जाना चाहिए। ताकि वार्डवासियों और पुलिस अधिकारियों का सीधा संपर्क हो सके।जिससे पुलिस विभाग को रहवासी अपनी समस्या से अवगत करवा सके। वही नगर में क्राइम संबंधित होने वाली अप्रिय घटनाओं पर भी अंकुश लगे।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply