Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

करोड़ों की लागत में होगा इंदौर के लालबाग का नवनीकरण

2 min read
Text Size:
पर्यटन विकास निगम ने शुरू की तैयारियां

 मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा इंदौर के प्रसिद्ध लालबाग पैलेस के नवनीकरण और विकास कार्य के लिए प्लान बना कर तैयार किया गया है। उस प्लान के मुताबिक 22 करोड़ की लागत से लालबाग पैलेस का कार्य किया जाने वाला है। इस कार्य में सबसे पहले परिसर में गार्डन कॉम्प्लेक्स को बना कर तैयार किया जाएगा। उसके बाद पैलेस के नवनीकरण के अलग-अलग कार्य किए जाएंगे।

Lalbagh Palace के विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

इसके लिए निगम के भोपाल स्थित आफिस में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 25 अक्टूबर तक टेंडर के फॉर्म ख़रीदे जा सकेंगे। ऐसे में नवंबर या दिसंबर तक जो भी कंपनी अच्छा ऑफर देगी उसे टेंडर दिया जाएगा। जिसे भी इस कार्य के लिए टेंडर दिया जाएगा उसे एक शर्त भी दी जाएगी। शर्त ये होगी ही लालबाग़ पैलेस का कार्य 18 महीनों के अंदर पूरा कर दिया जाना चाहिए।

चुनाव की वजह से अटक सकता है काम

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर और दिसंबर के बीच हो सकते हैं। ऐसे में आचार संहिता लगने के बाद कार्य में थोड़ी रूकावट आ सकती है लेकिन उसके बाद कार्य में तेजी ला कर इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। लालबाग में विकास कार्य करने के लिए कई सैलून से कयावद जारी है लेकिन किसी न किसी वजह से ये कार्य रुक जाता है और पूरा नहीं हो पता है।

लेकिन पर्यटन की दृष्टि से देखते हुए अब इस कार्य को जल्द पूरा किया जाने का कहा जा रहा है। क्योंकि इंदौर में लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है और लालबाग पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए और इंदौर के इतिहास को देखने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं यहां हर साल मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए लालबाग का सौंदर्यकरण किया जाने वाला है।

 

176 Views
What do you think?

Leave a Reply