बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय बधिर दिवस पर स्थानीय जिला चिकित्सालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि 19 सितंबर से 25 तक बधिर व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह में अनेक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने विश्व बधिर संघ की घोषणा अनुसार सप्ताह में प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी डॉ.राजेश सतीजा ने प्रथम दिवस की गतिविधि जिसमें बधिर बच्चों के अधिकारों के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्रदान करेंगे। इनके अधिकारों को जानने व इस समुदाय में लागू करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला शीघ्र-हस्तक्षेप केन्द्र प्रभारी आशीष साकल्ले, आडियोलॉजिस्ट स्पीच थैरेपिस्ट नीरज मालवीय मौजूद रहे।

क्या हैं बधिर बच्चों के अधिकार

सभी मनुष्यों की तरह बधिर बच्चे भी स्वतंत्र पैदा होते हैं। वे समान गौरव और अधिकारों के साथ जन्म लेते हैं। श्रवण बच्चों को अपने हाव-भाव बोलकर व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सभी को समान अधिकारी प्राप्त होते हैं। उसी प्रकार बधिर बच्चों को भी अपने हावभाव को सांकेतिक भाषा के माध्यम से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

error: Content is protected !!