आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के अन्नापुरा चौराहें का दृश्य है। जहां बीच चौराहें पर पानी बहने की समस्या को विराम नही लग रहा है। ये समस्या कोई महिने दो महिने की नही बल्कि लंबे समय से बरकरार है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगिरों को खासी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि व्यर्थ पानी बहने के कारण यहां गड्ढो में पानी भरा रहता है। वहीं वाहनों की आवाजाही से गड्ढे दिनों दिन बड़ा रूप ले रहे हैं। हालांकि, संबंधित नगर पालिका की जलप्रदाय शाखा इस समस्या को लेकर सक्रिय तो रहती है। परंतु समस्या की वजह पकड़ में नही आ रही है। यही कारण है कि सुधार एवं मरम्म्त के बावजूद यहां समस्या खत्म नही हो रही है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय अलग बनी हुई है। इस बारे में लोगों का कहना है कि कई दफा सुधार कार्य होने के बावजूद समस्या जस की तस है। यहां का ये हाल देखकर लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 28