अवैध मादक पदार्थ पर पुलिस ने की कार्यवाही, डेढ़ लाख रुपए कीमती 9 किलो गांजे के साथ पकड़ाए चार आरोपी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

गांजा लाने में प्रयुक्त 3 लाख कीमत का चार पहिया वाहन जब्त

अनोखा तीर, भैरूंदा। पुलिस ने गुरुवार सुबह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार लोगों को डेढ़ लाख रुपये कीमती 8 किलो 700 ग्राम गांजे व तीन लाख रुपये कीमती ग्रे रंग की हुंडई इओन कार कुल कीमत ४ लाख ५० हजार सहित अपनी गिरफ्त में लिया हैं। पुलिस ने यह कार्यवाही तहसील के गांव गुलरपुरा के एक घर पर की हैं। थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि क्षेत्र के गांव गुलरपुरा में रामनिवास मीना के घर पर गांजा होने की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस ने खबर पुख्ता होने पर जब दविश दी तो घर में मौजूद रामनिवास पिता सीताराम मीणा 50 वर्ष निवासी ग्राम गुलरपुरा भैरुंदा, अनिल पिता धनीराम पचौरी 30 वर्ष निवासी ग्राम पीलीकरार बुधनी, निहाल पिता रामेश्वर मालवीय जाति धोबी 20 वर्ष निवासी ग्राम पीलीकरार बुधनी, नीलेश पिता हरिसिहं पखरवाल जाति गौंड 20 वर्ष निवासी ग्राम पीलीकरार बुधनी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़कर घर की तलाशी ली तो एक प्लास्टिक की बोरी व 3 पालीथीन के पैकेट में गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने तत्काल चारों को पकड़कर 8 किलो 700 ग्राम वजनी लगभग डेढ़ लाख का गांजा व इसे लाने में प्रयोग की गई ३ लाख रुपए कीमत की एमपी 05 सीए 2649 ग्रे रंग की हुंडई इओन कार को जब्त किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

पुड़िया बनाकर फुटकर बेचते थे गांजा

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चारो लोगो के द्वारा गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर विक्रय किया जाता था। लंबे समय से इनके द्वारा अवैध मादक पदार्थ का विक्रय कर समाज को नशे की लत का शिकार बनाया जा रहा था। पुलिस इन्हें मय माल के गिरफ्तार करना चाहती थी। जिसके चलते सूचना पुख्ता होने पर दबिश देकर चारो को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक पूजा सिहं राजपूत, श्याम कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक दिनेश जाट, आरक्षक योगेश कटारे, विपिन जाट पुष्पेन्द्र जाट, राजीव मरापो, महिला आरक्षक वैशाली तिवारी का योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!