तबादले से नाराज नर्स ने बीच सडक़ पर लेटकर जताया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्स का कहना राजनीति के चलते किया तबादला

भैरूंदा। अपने तबादले से नाराज एक नर्स ने बीच सडक़ पर लेट कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मामले को नर्स ने पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। नर्स का आरोप है कि वह घटिया राजनीति का शिकार हुई है। मामला मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडक़ुई का हैं। जानकारी के मुताबिक लाडक़ुई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला नर्स रीना मालवीय का तबादला आदेश शुक्रवार को जारी हुआ जिसमें उसका तबादला इछावर स्वास्थ्य केंद्र कर दिया गया। जब नर्स को इसकी जानकारी लगी तो उसने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीच सडक़ पर लेटकर तबादले का विरोध किया। उल्लेखनीय कि पिछले दिनों लाडक़ुई का स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल की सामग्री को कबाड़ में बेचने एवं इलाज के अभाव में एक मासूम के द्वारा दम तोड़ दिए जाने को लेकर चर्चा में आया था। इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर जांच दल का गठन किया था। जिसमें अस्पताल के डॉक्टर सहित नर्स पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी की जांच के दौरान डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी। लेकिन शुक्रवार को जब नर्स के स्थानांतरण का आदेश सामने आया तो महिला नर्स ने इसे राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए बीच सडक़ पर कीचड़ में लेटकर अपना विरोध जताया। मौके पर पहुंचे सीबीएमओ मनीष सारस्वत की समझाईश के बाद महिला नर्स ने अपना धरना खत्म किया।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!