कैलाश विजयवर्गीय… कांग्रेस को सिर फोड़ों और माथा फोड़ों यात्रा निकालना चाहिए… लोगों से माफी मांगना चाहिए की हमने 15 महीने की सरकार में कुछ नहीं किया.

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा में पंधाना में शामिल होने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को सिर फोड़ों यात्रा निकालना चाहिए । क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। 15 महीने की सरकार में उन्होंने जो वादे किए थे वह एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस लिए उनको माथा फोड़ों यात्रा निकालना चाहिए और लोगों से माफी मांगना चाहिए की हमने 15 महीने की सरकार में कुछ नहीं किया।
आज भारतीय जनता पार्टी को जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है लोग स्वागत करने के लिए सड़कों पर फूल लेकर खड़े हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी आकर यात्रा का स्वागत कर रही है हमें पूर्ण विश्वास है कि हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेंगे।

प्रवक्ता सुनील जैन  ने बताया कि खंडवा जिले के पंधाना में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची है जिसमे शामिल होने के लिए कैलाश विजयवर्गीय दादाजी धाम दर्शन करने हेतु खंडवा पहुंचे थे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत में सनातन धर्म का अलग महत्व है जिसे हम सब मानते हैं इसे कोई भी शक्ति मिटा नहीं सकती क्योंकि क्योंकि हमारे इस देश में हम सूर्य देवता चंद्र देवता नदी समुद्र सब की पूजा अर्चना करते हैं क्या कोई इनको हटा सकता है, पश्चिम बंगाल में कोई भी चुनाव चुनाव के तरीके से नहीं होता हिंसा के माध्यम से चुनाव होता है प्रदेश में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री श्री चौहान के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा और उनके नेतृत्व में भी हम फिर सरकार बनाएंगे, पत्रकारों से चर्चा के दौरान कैलाशजी के साथ विधायक देवेंद्र वर्मा राजेश तिवारी प्रवक्ता सुनील जैन आशीष चटकले साथ थे।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!