जवेरी श्रीराम मंदिर में उत्साह से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व्यवस्थापक ट्रस्टी की उपस्थिति में भक्तों ने हर्षोल्लास से मनाया। मंदिर के पट दिनभर खुले रहे। इस उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक झूला सजाया गया। भक्तों ने श्रीकृष्ण श्रीरामलला के दर्शनलाभ के साथ मंदिर परिसर में स्थित पानी के फव्वारे, रांगोली व आकर्षक विद्युत सज्जा को खूब निहारा। भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, पूजा कर आरती की गई। पूरा मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की… से गूंजायमान हो उठा। तत्पश्चात भक्तों को पंचामृत, माखन-मिश्री और धनिया पंजीरी की प्रसादी बांटी गई।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!