नेत्र रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा नेत्र रोग विभाग के तत्वाधान में मनाया गया। इसी क्रम में नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  जनमानस को नेत्रदान करने हेतु मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया। डॉ. चांदनी करोले नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. मनोज बालके नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा जनमानस को बताया गया कि राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 38 वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष में जनमानस से अपील है कि नेत्रदान कर दृष्टिहीन के जीवन को प्रकाशमय बनाने में सहयोगी बने। नेत्रदान महादान है, इसके लिए हमें अपने परिवार, समाज एवं अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने हेतु जागरूक करना चाहिए। नेत्रदान किसी भी उम्र, रक्त समूह, धर्म और व्यक्ति की ओर से किया जा सकता है, क्योंकि  नेत्रदान से किसी दृष्टिहीन के जीवन को रोशनी मिल सकती है। नेत्रदान से मरने के बाद भी इस खूबसूरत दुनिया को देखती रहेगी, हमारी आंखें। यह सोच लोगों में नेत्रदान करने हेतु प्रेरित करेगी। नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जागृत करना है।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!