नन्द के घर आनंद भयो…जय कन्हैया लाल की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- हर साल श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल श्रीकष्ण जन्माष्टमी याने आज मनाई जाएगी।
जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मठ मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद खड्डर ने बताया की रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की मठ मंदिर समिति के निर्णय अनुसार शहर मैं जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही है।

इस दौरान मठ मंदिर समिति के महामंत्री युवराज दत्त तिवारी और कोषाध्यक्ष पंडित दिनेश शास्त्री मौजूद रहे। उन्होंने बताया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर घरों को सजाया गया है। झांकियां तैयार की गई है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित करने की तैयारी की गई है।

203 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!