भाजपा जिलाध्यक्ष राखी बंधवाने पहुचे करजगांव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल- जिला मुख्यालय के समीपस्थ गा्रम करजगांव स्थित जन नारायाण दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र घरौंदा में खुशीयों का माहौल दिखाई दिया। जहां बहनें हर साल अपने प्रिय मुहबोलंे भाई भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य  बबला शुक्ला को राखीं बांधती रही है। जब ग्रामीण क्षेत्र की बहनों के भाई श्री शुक्ला घरौंदा पहंुचे तो बहनों की खुशी का मानो ठिकाना नही रहा। बहनों ने राखी के बाद भी घरौंदा में त्यौहार की पूरी तैयारीयां करते हुए आगंतूकों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस दौरान श्री शुुक्ला ने कहा कि पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। इन बहनों का प्रेम मुझे हर बार यहां खींच कर ले आता है। श्री शुक्ला ने कहा कि भगवान ने बच्चीयों को दिव्यता दी है। इनके प्रेम और वात्सल्य में किसी तरह की कोई मिलावट नही है। इस प्रेम को हमें प्रगाढ रखते हुए समाज को सशक्त करने की जरूरत है। बहनों से मिल रहे लगातार प्रेम से अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। वही लोकसभा संयोजक वसंत बाबा माकोडे ने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों को मा दुर्गा का स्वरूप समझा जाता है।

बेटियों के इस प्रेम को देखकर निस्वार्थ प्रेम की परिभाषा समझ में आती है। त्योहार का जो परिदृश्य बना है इसके लिए जन नारायण दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के प्रबंधक भी धन्यवाद के हकदार है। जो पूरी तनमयता के साथ दिव्यांग बच्चो की सुरक्षा, संबल और सम्मान के लिए काम कर रहे है। बहनों से राखीं बंधवाकर भाजपा नेताओं ने बेटियांे को उपहार देते हुए समाज की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प भी लिया। इस पारिवारिक आयोजन में बच्चीयांे ने अपनी सांस्कृतिक प्रतीभा का परिचय देते हुए अपने हाथो से बनाई राखीं भाईयों की कलाई पर बांधकर भाईयों के उज्जवल भविष्य की कामना करीं। इस दौरान विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, शैलेन्द्र कुंभारे, पूरन साहू, कैलाश धोटे, पवन यादव, राजा सूर्यवंशी, कृष्णा पाठा, श्यामसिंह ठाकुर, शेरसिंह, सुरेश साहू, जितेन्द्र सिंह चंदेल, दशरथ कोडले, रवि कालभोर, राजू कोडले, मुन्ना मानकर, लोकेश साहू, मिन्टी राठौर, अनिल खंडेलवार, लडडू सोनी,शशिकांत साहू सहित बडी संख्या में ग्रामीण अंचल के पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

157 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!