Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

 थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

1 min read
01 4
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी टिमरनी के आदेशानुसार एवं रहटगांव तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी, रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दुबे की मौजूदगी में थाना परिसर रहटगांव में नवरात्रि एवं आगामी पर्व दशहरा और दीपावली को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शांति समिति के ग्राम पंचायत नजरपुरा एवं रहटगांव के एवं मगरधा के गणमान्य सदस्य, त्योहार समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से माताजी विसर्जन, दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहार को लेकर सुझाव रखे गए एवं पंचायत में साफ-सफाई के संबंध में लोगों ने अपने सुझाव दिए। वहीं तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आगामी त्योहार शांति एवं सद्भावना के साथ मनाएं। सभी झांकियां विसर्जन के दौरान डीजे की परमिशन लेकर ही चलाएं और बेस सीमित मात्रा में रखें। थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि आगामी पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं त्योहार हंसी-खुशी और उत्साह से मनाएं और शासन के निर्देशन का पालन करें, सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply